महिलाओं को सशक्त बना रहे मोदी- जयनाथ कुशवाहा

इसे पढ़ें –https://rkpnewsup.com/golden-achievement-of-jayesh-training-classes-in-international-school-sports/

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस तक चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बालिका विद्यालय, टाउनहाल में लगी नमो प्रदर्शनी के पांचवे दिन महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के छात्रों ने भाग लेकर प्रदर्शनी को देखा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया है, देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है।
जिला मंत्री भाजपा निर्मला गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबके साथ-सबके विकास का नारा देकर भारत के सर्वांगीण विकास के लिए आयुष्मान योजना, हर घर नल, स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना जैसी विभिन्न योजनाओं को चलाया है।

इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/double-murder-due-to-land-dispute-in-siwan-husband-and-wife-killed-daughter-seriously-injured/
प्रदर्शनी संयोजक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नमो प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल से प्रधानमंत्री बनने तक उनके द्वारा किये गए कार्यो को जानकर उससे प्रेरणा ले रहे है।
प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मुकेश राय, सुब्रत सिंह, नलिनी सिंह, प्रभात कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रभुनाथ पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सूरज सिंह, बाबूलाल उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

3 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

3 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

3 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

3 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

3 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

4 hours ago