मोदी सरकार का सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर ध्यान केंद्रित-सांसद

संसद में मानसून सत्र 2023 के सफल होने पर सांसद ने किया प्रेसवार्ता

विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही को बाधित एवं देश की जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा गया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर स्थित समता निवास पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि संसद का मानसून सत्र 2023 अत्यंत सफल एवं प्रभावी सत्र रहा है। मानसून सत्र में सरकार ने तुष्टीकरण,भ्रष्टाचार और परिवारवाद समाप्त करने का जो आह्वान किया है, वह भारत के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विपक्ष सार्थक बहस करने के बदले केवल पूरे सत्र का बहिर्गमन करता रहा। लोकतंत्र के लिए यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद के विगत मानसून सत्र में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाकर भी कुछ नहीं कर सका। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज को बांटने वाले तुष्टीकरण को समाप्त करने, बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार समाप्ति के बाद छोटे स्तर पर भी जारी भ्रष्टाचार को समाप्त करने तथा राजनीति पर एक ही परिवार के वर्चस्व को समाप्त करने का जो प्रस्ताव दिया वह देश के लिए सुखद है।सत्रारम्भ के पूर्व से ही विपक्ष के घमंडिया गठबंधन का रवैया देश के सामने आ चुका था।मणिपुर में हुई दुर्भाग्यशाली हिंसा की आड़ में संसद की कार्यवाही को बाधित एवम देश की जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा गया।परन्तु जैसे – जैसे संसद का सत्र आगे बढ़ा,विपक्ष के घमंडिया गठबंधन का असली चेहरा उजागर हो गया।
विपक्ष के घमंडिया गठबंधन द्वारा लगातार किए जा रहे व्यवधानों और हंगामे के बावजूद, मोदी सरकार ने आम नागरिकों के जीवन को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने हेतु महत्वपूर्ण विधायी सुधार पारित किए हैं। यह न केवल आम जनता के हित में काम करने के मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, बल्कि विपक्ष के घमंडिया गठबंधन द्वारा खेली जा रही संवेदनहीन और संकीर्ण सोच वाली राजनीति को भी उजागर करता है। सत्र के दौरान बाधाएं पैदा करने की तथा देश की जनता को गुमराह करने के विपक्ष के घमंडिया गठबंधन के विफल प्रयासों के बाद भी, मोदी सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत को अमृत काल में ले जाने की दिशा में अपने कदमों को मजबूती से आगे बढ़ाया है।डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक 2023 पारित किया गया है जिसका उद्देश्य डिजिटल व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित और विनियमित करने का प्रयास करता है।
उक्त प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह विशेन,अशोक कुशवाहा,सन्तोष पटेल आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

1 hour ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

2 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

2 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

2 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

2 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

5 hours ago