Categories: गोरखपुर

विकसित भारत के लिए मोदी सरकार जरूरी: राजेश त्रिपाठी

भाजपा का नमो नव मतदाता सम्मेलन

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा) आजादी के अमृत काल के आगामी 25 वर्षों में भारत को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मोदी सरकार का बने रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में जिस तेज गति से भारत दुनिया के विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में अपना स्थान बनाने की तरफ अग्रसर है, वह मोदी सरकार की नीतियों के चलते ही संभव हो पाया है।
उक्त आशय के उद्गार व्यक्त करते हुए चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि इसके लिए युवा मतदाताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। त्रिपाठी बड़हलगंज के कोड़ारी स्थित उमाशंकर सिंह विद्यापीठ में आयोजित नमो नव मतदाता महासम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मतदाताओं से लाइव रूबरू होने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज अगर चिल्लूपार में फोरलेन सड़के, राम जानकी हाईवे, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, इथेनॉल प्लांट और ग्रेटर गीडा जैसी महापरियोजनायें आ रही हैं, तो यह मोदी-योगी सरकार के चलते ही संभव हो पा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़हलगंज गोला और नरहरपुर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअली संबोधित किया कार्यक्रम का वर्चुअल संचालन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने, तो स्थानीय स्तर पर मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़हलगंज मंडल अध्यक्ष अखंड शाही ने किया।
मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में यह अपील की गई कि अभी भी ऑनलाइन मतदाता बनाने की प्रक्रिया जारी है 01 जनवरी 2024 तक जो भी युवा 18 वर्ष का हो चुका हो वह ऑनलाइन फॉर्म भर मतदाता जरूर बन जाये।
इस आयोजन में मुख्य रूप से जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, उपाध्यक्ष चंदन पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष देवेश निषाद एवं सुनील सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष आदर्श शाही, बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर, जिला पंचायत सदस्य बालचंद सोनकर, विस्तारक संतोष पांडेय, चाणक्य विचार संस्थान के अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, सुरेश पटवा, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, देवेश दूबे, भीम निषाद, विनय पाण्डेय, सुशील पाण्डेय,जयशंकर तिवारी, जयप्रकाश दूबे सहित बड़ी संख्या में नव मतदाताओं सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago