माता पिता बच्चे का तुतलाना
भी कैसे पूरी तरह समझ लेते हैं,
बच्चा माँगे तोतली बोली में जो,
माता-पिता वह सब लाकर देते हैं।
पिता गोद में ले, कंधे पर बैठाकर
घुमाने बच्चों को ले कर जाता है,
घोड़ा घोड़ी ख़ुद बनकर पीठ पर,
बैठाकर ख़ुद सवारी बन जाता है।
सारी ममता, प्यार और वात्सल्य,
माता पिता से बच्चों को मिलता है,
बदले में किस प्रकार तिरस्कार,
उनको वृद्धावस्था में मिलता है।
बड़े हुये बच्चे जब हर बात पर,
“आप नहीं समझोगे” कह देते हैं,
अपनी बातें जबरन मनवाने को,
प्यार के बोल कड़वे कर देते हैं।
आधुनिकता ने ढीठ बना डाला है,
आज इस बदलते हुये जमाने ने,
आदित्य मात-पिता प्रेम भाव ही,
भुला दिया उल्टे उनको समझाने में।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…
एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…