सीमा सुरक्षा और सीमा पार अपराधों की रोकथाम पर की गयी विस्तृत चर्चा
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा, पारस्परिक समन्वय और सीमा पार अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में रूपईडीहा स्थित एकीकृत चेक पोस्ट बार्डर डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेशन कमेटी बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में जिलाधिकारी बहराइच, पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारीगण, कमांडेन्ट एसएसबी 42वीं, 59वीं, 70वीं बटालियन, डीएफओ बहराइच व कतर्नियाघाट, जिला आबकारी अधिकारी, कस्टम विभाग व एटीएस के उच्चाधिकारी, सीमावर्ती थानों के प्रभारी निरीक्षक, नेपाल राष्ट्र से वर्दियां और बांके जिलों के सीडीओ व पुलिस अधीक्षक, नेपाल आर्म्ड फोर्सेस के उच्चाधिकारी आदि सम्मिलित हुएं ।बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दोनों देशों की एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयासों पर चर्चा की गई । विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त गश्त की योजना, गहन निगरानी व चेकिंग तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सीमा पर हो रही तस्करी, मादक पदार्थों व मानव तस्करी तथा आपराधिक तत्वों की गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और संयुक्त कार्रवाई की रूपरेखा तय की गई । साथ ही दोनों देशों के मध्य आपसी रिश्ते को अधिक दृढ़ करने, कानून एवं व्यवस्था तथा व्यापार को बढावा देने तथा विविध समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गयी । बैठक में जनपदीय पुलिस, नेपाल राष्ट्र की पुलिस, एसएसबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोनों देशों के मध्य आवागमन करने वालों की सघन चेकिंग, जाली कागजात के माध्यम से अवैध संचरण करने वाले अवांछनीय तत्व की आवाजाही, अराजक तत्वों की रोकथाम पर वार्ता की गयी । इसके अतिरिक्त वन क्षेत्र एवं पर्यावरणीय संरक्षण से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की गयी, दोनों देशों ने सीमा से सटे वन्य क्षेत्रों में अवैध कटान, जानवरों की तस्करी और पर्यावरणीय क्षति को रोकने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने पर सहमति जताई । बैठक में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सौहार्द और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी । मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…