पत्रकारों का वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने दिया मार्गदर्शन

सुचिता के साथ करें पत्रकारिता-जमुना चव्हाण

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। आइडियल पत्रकार संगठन की केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण द्वारा आइडियल पत्रकार संगठन के सभी पत्रकार साथियों से यह अनुरोध किया गया कि, आप सभी साथी पीत पत्रकारिता से बचते हुए सुचिता के साथ पत्रकारिता करें। दोनों पक्षों से विचार विमर्श अथवा दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद ही अपनी खबरों को प्रकाशित करें, जिससे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो तथा किसी भी प्रकार का कोई भी विवाद उत्पन्न ना हो। हम किसी एक पक्ष की बातों को सुनकर खबर प्रकाशित न करें जिससे हमारे ऊपर एक पक्षीय पार्टी होने का आरोप ना लगे। उन्होंने यह बात अपने महाराष्ट्र स्थित आवास पर जिला अध्यक्ष लातूर ध्यानचंद यादव से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। इस अवसर पर वहां संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष लातूर ध्यानचंद यादव ने भी बताया कि जल्द ही लातूर में हम संगठन का पूर्ण विस्तार करने जा रहे हैं‍। उन्होंने महाराष्ट्र के केंद्रीय संपर्क प्रमुख आबा सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र आरिफ खान पठान, प्रदेश संरक्षक महाराष्ट्र विनय महाजन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लातूर जिले की इकाई को महाराष्ट्र में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। तथा अपने संगठन के साथियों को अपनी बातों से अवगत कराया। वहीं पर आजमगढ़ में जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ से मिला। इस मुलाकात में संगठन के एक पत्रकार के ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश प्रभारी राम नारायण राय, प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, जिला उपाध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष बुढ़नपुर राजेश सिंह, जिला महासचिव आजमगढ़ दिनेश सिंह सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

3 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

4 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

4 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

4 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

6 hours ago