देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में प्रदेश में आकस्मिक पशु चिकित्सा सेवाओं को टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से, पशुपालकों के द्वारा पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एस्टेब्लिशमेंट एण्ड स्ट्रेंथरिंग ऑफ वेटरिनरी हॉस्पिटल एण्ड डिस्पेंसरीज के अन्तर्गत, मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट का शुभारम्भ / फ्लैग आफॅ मा० कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सम्पन्न की गयी। उक्त कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा 26 मार्च को प्रातः 10 बजे से 5-कालीदास मार्ग, लखनऊ पर किया गया।
जनपद में मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट का शुभारम्भ / फ्लैग ऑफ रमापति राम त्रिपाठी, सांसद, देवरिया द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम द्वारा प्रदेश में आकस्मिक पशु चिकित्सा सेवाओं हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 उपलब्ध कराया गया, जिसके द्वारा पशु चिकित्सा एवं पशुओं के अन्य रोगों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा आवश्यकता होने पर एम्बुलेंस के माध्यम से पशु चिकित्सक पशुपालक के द्वार पर जाकर पशुओं का उपचार करेंगे।
जनपद में कुल पशुधन आबादी 478770 है, प्रति एक लाख पशुधन संख्या पर एक मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट उपलब्ध करायी गयी है। उक्त वाहनों को तहसील मुख्यालय पर रखा जायेगा तथा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रतिदिन चिन्हित ग्रामों में भ्रमण किया जायेगा। प्रत्येक वाहन में एक पशु चिकित्सक, एक पैरावेटनरी स्टाफ तथा वाहन चालक रहेगा तथा उसमें पशु चिकित्सा से सम्बन्धित आवश्यक दवाएँ एवं शल्य चिकित्सा हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध होगा। मोबाईल वेटनरी यूनिट का संचालन जी०वी० के० ई०एम०आर०आई० संस्था द्वारा किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित एवं अन्य विभागीय कर्मचारी / अधिकारियों के साथ पवन मिश्रा अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, प्रधान संघ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…