शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कटरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने ग्राम सिउरा में नवस्थापित मेडिकल स्टोर का विधिवत उद्घाटन किया। यह मेडिकल स्टोर सुभाष कश्यप, निवासी ग्राम रायपुर द्वारा स्थापित किया गया है। उद्घाटन अवसर पर विधायक ने फीता काटकर मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया और संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर की स्थापना से स्थानीय लोगों को सस्ती और सुलभ दवाइयां उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और समय व धन दोनों की बचत होगी।
ये भी पढ़ें – नए साल में अच्छे कर्म करने का संकल्प ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस तरह की पहलें ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करती हैं। विधायक ने युवाओं से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की अपील भी की।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय ग्रामीण एवं विधायक समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मेडिकल स्टोर के शुभारंभ को लेकर गांव में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना: आवेदन प्रक्रिया और पात्रता जानिए
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…