सड़क सुरक्षा माह 2026: जीवन रक्षा का संकल्प

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सड़क सुरक्षा माह 2026 का औपचारिक शुभारंभ आज माननीय विधायक रामविलास चौहान एवं जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा किया गया। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन किसी प्रकार का सरकारी दबाव नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यदि एक हेलमेट किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है, तो इसे पहनने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं हेलमेट पहनें और पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक प्रभावित आयु वर्ग 18 से 25 वर्ष का है, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। इस आयु में होने वाली दुर्घटनाएं न केवल परिवार बल्कि समाज और देश पर भी गहरा प्रभाव डालती हैं। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और मोबाइल फोन के उपयोग को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया।

ये भी पढ़ें – विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने ग्राम सिउरा में मेडिकल स्टोर का किया उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान बाइक सवारों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने हाईवे और लिंक मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती हैं।

कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सीओ सिटी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत पूरे महीने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनपद को दुर्घटनामुक्त बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना: आवेदन प्रक्रिया और पात्रता जानिए

Karan Pandey

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

27 minutes ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

33 minutes ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

38 minutes ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

44 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

48 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

51 minutes ago