कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही : विधायक सरोज सोनकर
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव गांव तक यात्रा पहुंच रही है , मिहींपुरवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रायबोझा में भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर व विशिष्ट अतिथि जिला प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मिहींपुरवा डॉ अजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उन्होंने केन्द्र सरकार मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया और विधायक ने कहा की सरकार ने बिना भेदभाव के अन्तिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित कर उनके जीवन में बदलाव किया हैं ,विधायक ने कहा की भारत विकास संकल्प यात्रा के तहत गांव गरीब के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देकर उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है। ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा की मोदी व योगी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है एवं उन्होंने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाई जा रही है, भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं की जानकारी के साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक सरोज सोनकर , खंड शिक्षा अधिकारी डा अजीत सिंह, सहायक विकास अधिकारी उमेश यादव,विकास अवस्थी, ग्राम सचिव शाहिद अली, शिवाजी पोरवाल, अशोक मौर्य, ग्राम प्रधान छब्बन खान, भगवती प्रसाद सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…