न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण

दिया सख्त दिशा निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ,के द्वारा राजकीय बाल गृह एंव पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। न्यायाधीश के द्वारा बच्चों को गर्म कपड़ा उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह में उपस्थिति पंजिका व्यवस्थित न होने तथा बच्चों के हितार्थ व्यवस्था न होने के काराण नाराजगी व्यक्त किया, तथा उनको अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा कड़ा रोष व्यक्त करते हुये कठोर निर्देश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी द्वारा बच्चों केे स्वास्थ सम्बन्धित समस्याओं तथा प्रपत्रो को व्यवस्थित रूप से करने तथा पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल, पाथ वात्सल्य एवं खुला आश्रय गृह समन्वयक अमित कुमार चैबे व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago