विधायक ने पीड़ित बालिका को आर्थिक सहायता उपलब्ध किए


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
रसड़ा के विधायक एवं बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने समाज सेवा का उत्कृष्ट कार्य करते हुए नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बालिका के साथ गैंग रेप का प्रयास एवं हत्या का प्रयास करने वालों के खिलाफ उच्च अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है तथा पीड़ित बालिका की दवाई खर्च के लिए ₹50000 की आर्थिक सहायता दी। तथा उन्होंने कहा कि बालिका के दवा में जितना भी धन लगेगा,मैं स्वयं के पैसे से इसका इलाज करवाऊंगा। जितना हो सकेगा में बालिका के न्याय के लिए करूंगा विधायक की इस कार्य को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों सहित जनपद में प्रशंसा हो रही है। जन प्रतिनिधियों में पहले जनप्रतिनिधि है कि उन्होंने पीड़ित बालिका का सुधि लिया। इस संबंध में विधायक ने कहा कि बलिया जैसे जनपद को भी कभी – कभी कुछ कुकर्मियों की वजह से शर्मशार होना पड़ता है क्योंकि अभी नगरा क्षेत्र की जिस घिनौनी घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है ।उसने हम बलियावासियों को शर्मशार कर के रख दी है, इस घटना से मन बहुत आहत है, दुराचारियों के द्वारा ताड़ीबड़ा गांव की बेटी के साथ दुराचार के प्रयास और उसकी वीभत्स हत्या का प्रयास की घटना से मन बहुत आक्रोशित भी है, प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया हूं, तथा अपने सहयोगियों को बीएचयू अस्पताल में भेजकर पीड़ित के पिता को उस बेटी के इलाज के लिए जो जीवन और मौत से जूझ रही है को 50000/- रूपये की मदद कराया हूं ,और बेटी के न्याय की लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े होने का आश्वासन भी दिया हूं, तथा बेटी के इलाज में लगने वाले पूरे खर्च को मैं निजी तौर पर स्वयं वहन भी करूंगा।
आप सभी लोगों से मेरा ये आग्रह है कि कृपया बेटी की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करें ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

3 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

3 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

4 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

4 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

4 hours ago