विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्रीय विधायक कुंवर कुशवाहा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अकटही बाजार में यूपी-बिहार को जोड़ने वाली खामपार-टीकमपार-डरैला संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह मार्ग कुल 12.40 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी लागत ₹1754.79 लाख निर्धारित की गई है।
इसके अलावा, बिशनपुर से बनकटा शंभू खरात तक रेलवे क्रॉसिंग होते हुए 5.7 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण (लागत ₹715.68 लाख) का भूमि पूजन भी विधायक द्वारा किया गया। इन निर्माण कार्यों को 13 दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
भूमि पूजन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर कुशवाहा ने कहा कि ये विकास कार्य केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की वजह से संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास अब साकार रूप लेते दिख रहे हैं, जैसे प्राथमिकता के आधार पर विकासखंड कार्यालय का निर्माण, भाटपार रानी में जलनिकासी की व्यवस्था, चित्रसेन, बनकटा, खरवनिया समेत चार पुलों का निर्माण जो तेज़ी से प्रगति पर है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जासुई स्थित सीएचसी अस्पताल को भाटपार रानी के परिसर में स्थानांतरित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की स्वीकृति मिलना भी एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “मैं रात में जो सोचता हूं, उसे दिन में ज़मीन पर उतारने का कार्य करता हूं।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विंदा सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता अजय कुमार दुबे, अनिल शाही, विश्वभर पांडेय, सुशील शाही आदि ने भी संबोधित किया। मण्डल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा के भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन गुड्डू गोस्वामी ने किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल प्रताप सिंह, विजय गुप्त, धर्मेंद्र कुशवाहा, रविन्द्र राय, मुन्ना राय, छोटेलाल, शकील, जितेंद्र, पवन, दीनानाथ, नीरज जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

9 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

11 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

11 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

11 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

11 hours ago