कुर्ला में बरसात के पानी की निकासी के लिए विधायक मंगेश कुडालकर ने किया निरीक्षण

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई में रविवार की आधी रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुर्ला में रेलवे लाइन और निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिससे लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। इसके अलावा कई जगहों पर घरों और दुकानों में पानी घुस गया। अनेक जगह ट्रैफिक जाम भी हुआ। इस दौरान अनेक जगहों पर जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये और लोगों की मदद में जुट गए। इसी तरह
शिवसेना(शिंदे गुट) विधायक मंगेश कुडालकर ने कुर्ला नेहरू नगर के निचले इलाके में बारिश के पानी से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। कुडालकर ने स्थानीय नागरिकों और मनपा के अधिकारी अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी के साथ नेहरू नगर चूनाभट्टी में पानी जमा होने वाले विभिन्न स्थानों पर पानी निकालने वाले पंपों और वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इस बारे में भी बातचीत की कि चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बारिश के पानी से जलमग्न हुई रेलवे लाइन को कैसे साफ किया जाए। मंगेश कुडालकर ने मनपा के अधिकारियों को जलभराव वाले स्थानों पर उचित उपाय करने का भी आदेश दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

9 hours ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

10 hours ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

12 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

12 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

13 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

14 hours ago