विधायक ने छात्रों को स्मार्टफोन बाटा

राजापाकड़ कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) ।विकास खण्ड तमकुही अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसडीला पाण्डेय के कुरमौटा में स्थित मोतीचन्द इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में अध्ययनरत बीए/बीएड अंतिम वर्ष के 110 छात्र-छात्राओं में विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा व जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने संयुक्तरूप से स्मार्टफोन का वितरण किया।
बुद्धवार को विद्यालय में आयोजित स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की सोच अब साकार होने लगा है। कोरोना काल में जब देश की सभी शिक्षण संस्थायें और कोचिंग संस्थायें बन्द थी ऐसे विषम परिस्थिति में छात्रों को किस प्रकार शिक्षा प्रदान किया जाये इस बात पर सरकार में व्यापक स्तर पर मंथन शुरू हुआ जिसके विकल्प के रूप में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में डिजिटल शिक्षा को शामिल किया। डिजिटल शिक्षा अपनाने के बाद छात्रों को अब समझ में आ गया है कि यह कितना उपयोगी है।डिजिटल अपनाकर छात्र जिस भी ज्ञान की प्राप्ति करना चाहते हैं उसका पीडीएफ डाउनलोड कर उसके बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना युवाओं के लिए शिक्षा ग्रहण करने को बहुत ही सरल व कारगर माध्यम है ।सरकार की यह योजना पूरी तरह से सफलीभूत हो रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट के प्रबन्धक दीनानाथ यादव ने किया।जबकि डायरेक्टर संजय यादव ने सभी आगंतुकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत तथा आगमन पर आभार व्यक्त किया।।कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में कुल 110 छात्रों में स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष विद्याधर ओझा,प्रमोद कुमार पाण्डेय,देवता मिश्र,पवन सिंह,दीपक कुमार गोंड़,असलम अन्सारी,प्रदीप कुशवाहा,रामआधार यादव,इन्दू देवी, प्रीति दूबे,राणा प्रताप सिंह,गिरीश पाण्डेय,राजकीय विद्यालय हरका के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मल्ल व नूर सलामआदि लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

12 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

12 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

12 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

12 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

13 hours ago