देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जनपदीय अधिकारियों ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित लोगों को बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका राहत सामग्री का वितरण किया।
विधायक मिश्र ने जलभराव प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों परसिया देवार, विशुनपुर देवार, भदिला प्रथम में एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार सिंह के साथ पहुंच लोगों से बात कर उनकी कठिनाइयों को जाना। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि राहत सामग्री आदि की पर्याप्त उपलब्धता है व उसे प्रभावितों तक पहुंचाए जाने का कार्य किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस आपदा की घड़ी में शासन- प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। सहायता में कोई कमी नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी बरहज गजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर तहसील स्तर से हर संभव मदद दिए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि भदिला प्रथम में 18 नाव, परसिया देवार में 7 नाव एवं विशुनपुर देवार में 12 नाव लगा दी गई है। राशन वितरण में नायब तहसीलदार जितेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सीवीओ पीएन सिंह ने तहसील के कोटवा ग्राम में छूटे हुए पशुओं का टीकाकरण एवं दवा वितरण कराया गया। इस दौरान लेखपाल धर्मेंद्र गुप्ता एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे।बीडीओ भागलपुर निरंकार मिश्रा ने भागलपुर में ग्राम पंचायत देवसिया का निरीक्षण कर जलभराव से प्रभावित लोगों को सहयोग के लिए आश्वस्त किया। डीआईओएस विनोद कुमार राय ने पैना स्थित राजकीय हाई स्कूल और रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर विद्यालय में पढ़ाई सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…