बीजों व उर्वरकों की उपलब्धता लक्ष्य के सापेक्ष, सीडीओ ने की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)14 अक्टुबर...
सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में रबी सीजन के लिए बीजों एवं उर्वरकों की उपलब्धता लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत है। प्राप्त बीजों को राजकीय कृषि बीज भण्डारों से समय से वितरण शुरू करा दिया जायेगा। सोलर पम्प योजनार्न्तत कुल 213 का लक्ष्य प्राप्त था। जिसके सापेक्ष कुल 168 कृषकों ने बुकिंग कराकर टोकन मनी जमा कर दिया गया है एवं 161 कृषकों का बोरिंग सत्यापन कराया जा चुका है। सीडीओ ने निर्देश दिया कि अवशेष सत्यापन का कार्य शीघ्र करायें व सोलर की स्थापना में तेजी लाएं। मत्स्य निरीक्षक ने बताया कि विभिन्न उप योजनाओं में प्राप्त ऑन लाइन आवेदनों की संख्या कुल 2199 है। जिसके सापेक्ष स्थापना शून्य है। सीडीओ ने कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य को कठोर निर्देश देते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्य रिपोर्ट में लक्ष्य स्पष्ट नहीं किया गया है और न ही बैठक में स्पष्ट लक्ष्य की जानकारी दी गयी जिससे समीक्षा नहीं हो पा रही है तथा इनके द्वारा बैंकों से समन्वय स्थापित कर बैंकों को केसीसी आवेदन पत्र प्रेषित नहीं कराया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य द्वारा कोई प्रगति नहीं की जा रहा है। इस संदर्भ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य को चेतावनी देते हुए कड़े निर्देश दिये गये कि 10 दिन में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करायें।इसके अलावा उन्होंने नलकूप, नहर विभाग, उद्यान आदि विभागों की समीक्षा की।

संवाददाता देवरिया…

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

12 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

14 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

20 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

22 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

27 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

34 minutes ago