Categories: Uncategorized

विधायक ने मेगा क्रेडिट कैंप में 250 स्वयं सहायता समूहों को 03 करोड़ 75 लाख रूपये का ऋण वितरित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अन्तर्गत विकास भवन में स्थिति डीपीआरसी सभागार में स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय पोषत हेतु बैंक ऋण वितरण कैम्प का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केशरवानी, उपायुक्त स्वतः रोजगार जीशान रिजवी एवं एल0डी0एम0 की उपस्थिति में हुआ।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा मेगा कैम्प का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को बुके भेट कर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त स्वतः रोजगार जीशान रिज़वी द्वारा अतिथियों के स्वागत साथ-साथ कैम्प के उद्देश्य के साथ-साथ कुल 250 स्वयं सहायता समूहों को बैक के द्वारा सी0सी0एल0 का लाभ प्रदान किए जाने के विषय में बताया गया। इसके बाद बैंक सखी, समूह सखी, समूह सदस्यों एवं विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत ब्यारा के शान्ति देवी द्वारा अपने जीवन की सफलता की कहानी एवं संघर्षों पर प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि ढाका, बंगलादेश में जाकर समूह गठन का कार्य के दौरान क्या अनुभव रहा।
मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के सी0सी0एल0 से रोजगार के क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रगति लाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जो गरीब परिवार अभी भी ग्राम पंचायत में छुटे हुए है उनको स्वयं सहायता समूह में जोड़े जाने का कार्य किया जाए।
मुख्य अतिथि विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी जी द्वारा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को सी0सी0एल0 की धनराशि प्राप्त होने पर बधाई दी गयी। बैंक ऋण वितरण मेगा कैम्प में आवश्यक सहयोग करने हेतु बैंकर्स एवं बैंक सखियों को बधाई दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण वितरण की धनराशि 03 करोड़ 75 लाख का डेमो चेक प्रदान किया गया, जिसमें बड़ौदा यू०पी० बैंक में 201, समूहों के सापेक्ष 3 करोड़ 01 लाख 50 हजार, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 37 समूहों के सापेक्ष 55 लाख 50 हजार, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 12 समूहों के सापेक्ष 18 लाख का डेमो चेक मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।
विधायक ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलायी जा रही है योजनाओं के प्रति जागरूक रहें। साथ ही कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे।
अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समूह के महिलाओं को सी0सी0एल0 से सम्बन्धित जमा निकासी पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा समय से बैंक द्वारा उपलब्ध की गयी धनराशि को जमा कराने पर बल दिया, जिससे आगे आवश्यकतानुसार धनराशि की निकासी की जा सके।
मेगा कैम्प में सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) बघौली दिलीप पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कैम्प के सफल आयोजन में बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि अभिनाश कुमार, पीएनबी के प्रतिनिधि तथा अभय कुमार सिंह एडीओ (आईएसबी), अशोक गुप्ता, एडीओ (आईएसबी), जितेन्द्र कुमार, एडीओ (आईएसबी), धर्मेन्द्र कुमार, एडीओ (आईएसबी), नीतू एडीओ (महिला), जिला मिशन प्रबन्धक, समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक, बैंक सखी एवं अन्य सामुदायिक कैडरों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप त्रिपाठी द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

9 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

9 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

9 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

10 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

10 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago