विधायक धनघटा व मण्डलायुक्त ने मगहर महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

मण्डलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सहयोग से मगहर महोत्सव के आयोजन पर दी बधाई

संत कबीर दास के विचार एवं जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने हेतु लोगो को किया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में महान सूफी संत, कवि एवं समाज सुधारक संत कबीर दास की परिनिर्वाण स्थली मगहर पर 28 जनवरी से 03 फरवरी 2024 तक आयोजित होने वाले 07 दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव का शुभारम्भ मण्डलायुक्त, बस्ती मण्डल, बस्ती अखिलेश सिंह व विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने संत कबीर दास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संत कबीर की समाधि एवं मजार पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्जवलित कर किया। मगहर महोत्सव के उद्घाटन के बाद अधिकारियों अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं की सरस्वती बन्दना के साथ मगहर महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, महन्त विचार दास, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, संयुक्त सचिव अखिल विश्वविद्यालय संघ दिल्ली डा. आलोक मिश्र उपस्थित रहे।
मगहर महोत्सव में जनपद के विभिन्न विभागों जैसे- बेसिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, महिला कल्याण, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग विभाग, बाल विकास पुष्टाहार सहित अन्य विभागों द्वारा अपने योजनाओं एवं उत्पादों आदि के प्रचार-प्रसार करने एवं आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य प्रदर्शनी लगाया गया है। जिसका अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ के पश्चात बघौली विद्यालयों के बच्चियों द्वारा वाणी वंदना, लेजर शो, कलर्स ऑफ इंडिया डान्स कबीर कैफे नाइट्स शो का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, सूर्य नमस्कार, योग नृत्य एवं लोक नृत्य की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए उनको अशिर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, नगर पंचायत मगहर की अध्यक्षा अनवरी बेगम, उप जिलाधिकारी सदर/सचिव कबीर मगहर महोत्सव शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, डिप्टी करेक्टर कलेक्ट्रेट डा. सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी संजीव राय, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ब्रजेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात दीपांशी राठौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार सदर विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, जिला बाट माप अधिकारी बीपी वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला मत्स्य अधिकारी विजय मिश्र, समिति के सदस्य शिव कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार सिंह, नुरूज्जा अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित नगर पालिका, नगर पंचायत मगहर के सभासदगण, सम्बंधित अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं एवं कलाकार व सम्मानित जनता आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

4 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

5 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

5 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

5 hours ago