मिट्टी खनन से भौरहियां नदी का बांध कमजोर

बंधे से बड़े पैमाने पर जेसीबी मशीन द्वारा खनन की जा रही है मिट्टी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।ईंट-भट्ठों, निर्माणाधीन सड़कों, सरकारी और गैर सरकारी भवनों में मिट्टी की अहम जरूरत है। इसकी पूर्ति के लिए नियम और मानक ताक पर रखकर जगह-जगह मिट्टी खनन करने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसा ही एक मामला भारत- नेपाल सरहद से सटे ठूूूूठीबारी क्षेत्र के भरवलिया ग्राम पंचायत स्थित चंदन नदी के बांध निर्माण के लिए भौंरहिया नदी से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है। जिसके वजह से लक्ष्मीपुर खुर्द के भौरहिया नदी का तटबंध कमजोर हो रहा है। नेपाल के पहाड़ों से आने वाले तेज पानी के बहाव के कारण यह बांध पहले से कमजोर था, लेकिन अब खनन के चलते खतरा और बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि भौरहिया नदी बंधे से इसी तरह मिट्टी खनन होती रही तो आगामी बरसाती सीजन में क्षेत्र के चटिया, तुरकहियां, लक्ष्मीपुर खुर्द और आस-पास के दर्जनों गांवों पर बाढ़ की भयंकर त्रासदी का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों की हस्तक्षेप और शिकायतों के बावजूद ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी मनमाने तरीके से नदी के बंधे से मिट्टी खनन करवा रहे हैं। ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मिट्टी खुदाई नहीं रोकी गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संदर्भ में जेई सत्तराम ने बताया कि नदी में खनन की प्रक्रिया पूरी कर नदी के दोनों किनारों को सुरक्षित रखते हुए मिट्टी खनन किया जा रहा है इस दौरान नदी की साफ-सफाई भी पूरी हो जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सलेमपुर में व्यापारियों का होली मिलन समारोह, प्रेम-सद्भाव का संदेश

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के ईचौना पूर्वी वार्ड में उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान…

21 minutes ago

सिकन्दरपुर में होली मिलन समारोह, संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिकन्दरपुर नगर, अखिल…

1 hour ago

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: डबल डेकर बस ने इको कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 13 घायल

हाथरस (राष्ट्र की परम्परा)। 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

होलिका दहन 2026: अहंकार की राख पर जली आस्था की ज्योति, सत्य की जीत का संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, भक्ति और…

6 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट: 14 देशों से निकलने का अलर्ट

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त स्ट्राइक्स के बाद हालात बेहद…

6 hours ago

महामृत्युंजय मंत्र: भय से मुक्ति और आत्मबल का दिव्य पथ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…

7 hours ago