साइबर अपराधियों का काला कारनामा, युवक से ठगे चार लाख

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) साइबर अपराधियों के कारनामे दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिससे हर कोई हैरान है।फिर एक नया मामला सामने आया है जिसमे एक युवक से चार लाख रुपये के करीब ऑन-लाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार पुरंदर पुर थाना अंतर्गत सिंहपुर थरौली निवासी ऋषिकेश जायसवाल पुत्र सुभाष चन्द के मोबाइल से बीते दो फरवरी को एचडीएफसी बैंक के फिक्स डिपॉजिट अकाउंट से ₹200000/- तथा एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड द्वारा एक लाख चौरानबे हजार रुपये का साइबर फ्राड हो गया। पीड़ित ऋषिकेश ने बताया कि पहले उसके खाते से छः हजार रुपये कटने का मेसेज आया,जिसका उसने शिकायत किया फिर एक कॉल कस्टमर केयर से आया कि आपका पैसा वापस हो जायेगा। फिर खाते से आधे -आधे घंटे के अंतराल पर 50-50 हजार करके कई बार डेबिट हुआ। साइबर थाना मे फोन करने पर बार- बार यही बताया जाता है कि आपका पैसा जल्द वापस हो जायेगा। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच चल रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

55 minutes ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

1 hour ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

1 hour ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

1 hour ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

1 hour ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

1 hour ago