घोटालों का हब बना मिठौरा का ग्राम पंचायत नक्सा बक्सा ,अधिकारी हुए मौन

पुराने ह्यूमन पाइप को दिखाकर निकाल लिए पुन: लाखो रुपये

सिक्रेटी व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से हो रहा ऐसा कार्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत नक्सा बक्सा मे इन दिनों भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर हो गया है जिसमे राज्य वित्त से लेकर मनरेगा मे ग्राम प्रधान व सिक्रेटरी द्वारा कई कार्य योजनाओं में ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है।इस पंचायत मे हर दो से चार माह में लिखित शिकायत कर ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच की मांग किया जाता है। इसी प्रकार 5 जनवरी को जिलाधिकारी के पास लिखित शिकायत करके विकास कार्यो की ग्रामीणों ने जांच की मांग किया है।
सूत्रो के अनुसार मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत नक्सा बक्सा मे इन दिनों अपने कार्यो को लेकर सिक्रेटरी व ग्राम प्रधान चर्चा में हैं जो मिलीभगत अधिकारियों का जेब भरने के लिए किया जा रहा है। ऐसे इस ग्राम सभा में कई कार्य हुए हैं जिससे घोटाला किया गया है।
जिसमे सबसे पहले ग्राम प्रधान व सिक्रेटरी के द्वारा ग्राम सभा में स्थित पुराने ह्यूम पाइप का भुगतान वाउचर संख्या 5टी एच एस एफ सी 2022-23 पी 19 के तहत 1 लाख 17 हजार 658 रुपये का भुगतान 30 सितम्बर2022 को करा लिया गया था जिसमें दो होम पाइप की खरीदारी किया गया था लेकिन पुनः उसी होम पाइप को दिखाकर इस वर्ष भुगतान वाउचर संख्या 5टी एच एस एफ सी 20223-24 पी 7 के तहत 62 हजार 578 रुपये का भुगतान 27 जून 2023 को दूसरा भुगतान वाउचर संख्या 5टी एच एस एफ सी 20223-24 पी 9 के तहत 62 हजार 578 रुपये का भुगतान 21 जून 2023 को
करा लिया गया था जिसकी लिखित शिकायत ग्राम सभा के रामकुमार गौतम ,दशरथ यादव ,शंकर यादव, श्रवण यादव ,सन्तोष यादव आदि ने जिलाधिकारी के पास किया तथा जिलास्तरीय जांच कमेटी के तहत जांच की मांग किया है ।
इस सम्बन्ध मे खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया लेकिन फोन रिसीव न होने से बात नही हो सकी।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

6 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

18 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

18 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

18 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

18 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

18 hours ago