मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व अभिभावकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जनपद के थाना कोपागंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं, बच्चियों एवं उनके अभिभावकों को यातायात माह (नवंबर) के दृष्टिगत जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने उपस्थित लोगों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी।

साथ ही मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बच्चियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस), 102 (जननी सुरक्षा) — के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – कोपागंज केंद्र पर धान खरीद की शुरुआत, 22 हजार कुंतल का लक्ष्य निर्धारित — किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह ने कहा कि “यातायात नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी से हम अपने साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बच्चियों को न केवल सुरक्षित वातावरण देना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना भी है।”

कार्यक्रम में टीम ने उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक सहायता एवं परामर्श देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें – पराली जलाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई- फरेंदा तहसील में 24 किसानों पर जुर्माना, दो कंबाइन मशीनें सीज

Karan Pandey

Recent Posts

चकबंदी और राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर…

4 minutes ago

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

8 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

8 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

9 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

20 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

20 hours ago