वाराणसी रेल मण्डल द्वारा मिशन लाइफ अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामश्रय पाण्डेय के दिशा निर्देश में पर्यावरण संरक्षा, पानी और बिजली की बचत के लिए वाराणसी मंडल पर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत यात्रियों को पानी की बर्बादी और बिजली को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में मंगलवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु विभिन्न कदम एवं जन -साधारण को जागरूक करने हेतु रैली एवं श्रम दान किया गया । इसके साथ-साथ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अलोक केशरवानी के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, आई पी एफ/आर पी एफ एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 150 यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी “मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा / लाऊंगी। मैं यह भी वचन देता / देती हूँ कि अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करूंगा/करूंगी।”
इसके अतिरिक्त जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत बनारस स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुलों, प्लेटफार्मों एवं विभूति एक्सप्रेस में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए, उसका प्रयोग न करने की अपील की गयी और इसके लिए यात्रियों में जुट/कपड़े के थैले भी बांटे गये ।
इस अभियान में राजू यादव ,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/बनारस, कमलेश सिंह ,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/बनारस, पवन कुमार सिंह जेई/ईएनएचएम/वाराणसी, अजय द्विवेदी स्वास्थ्य निरीक्षक/ईएनएचएम/वाराणसी एवं रेलवे कर्मचारियों की टीम ने सहयोग किया एवं यात्रियों से पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने एवं प्लास्टिक आइटम जैसे बोतल पॉलिथीन रैपर आदि को जीरो प्लास्टिक बैग में डालने का अनुरोध किया। इसके साथ ही यात्रियों को पानी की बोतलों को क्रशर मशीन में डालने, नए पेड़ लगाने, प्लास्टिक का प्रयोग न करने,रेल परिसर एवं रेल गाड़ियों में गन्दगी न फ़ैलाने, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और खाद्य पदार्थों की बर्बादी को रोकने हेतु जागरूक किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

18 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

55 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago