पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन के मुकाबले के उपकरण के रूप में मिशन लाइफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के दिशानिर्देश में पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के उपकरण के रूप में मिशन लाइफ यानी लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के लिए एक जन आंदोलन के माध्यम से, अपनी परंपराओं और संरक्षण तथा संयम के मूल्यों के आधार पर जीने के एक स्वस्थ और टिकाऊ तरीके को अपनाने और प्रचारित करने के लिए, वाराणसी मंडल पर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में इसी क्रम में शुक्रवार 2 जून, 2023 को प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु विभिन्न कदम एवं जन-साधारण को जागरूक करने हेतु रैली एवं श्रम दान किया गया । वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(Enhm) आलोक केशरवानी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. प्रकाश के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों द्वारा लगभग 100 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी,तथा
इसके अतिरिक्त जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत प्रयागराज रामबाग स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुलों, प्लेटफार्मों एवं गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए, उसका प्रयोग न करने की अपील की गयी और इसके लिए यात्रियों में प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया I
इसके अतिरिक्त पर्यावरण को हरा-भरा एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से अमुचिधि डा. ए.के. प्रकाश के नेतृत्व में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रयागराज रामबाग स्टेशन परिसर में स्वच्छता रैली निकालकर श्रम दान एवं वृक्षारोपण किया गया ।
इस अभियान के दौरान स्टेशन अधीक्षक अरविन्द कुमार राय, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राहुल पटेल, प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल मुकेश यादव, सी.से.ई./समाडी एस.के.चौधरी सी.से.ई./इंजी. डी.एन.पाठक, सी.से.ई./विद्युत कौशल एवं जे.ई./टेल. दिनेश लाल यादव समेत स्टेशन के कर्मचारियों ने योगदान दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

3 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

4 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

4 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

4 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

4 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

12 hours ago