मोबाइल छीनकर भाग रहे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में
1 जून ,2023 को सी0आई0बी/रेलवे सुरक्षा बल /छपरा,उप निरीक्षक संजय कुमार राय, सहायक उप निरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ल, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्रा, कान्स. धीरेंद्र प्रताप प्रताप सिंह, कान्स. सत्येंद्र सिंह एवं राजकीय रेल पुलिस /छपरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, स.अ.नि. जे.पी.सिंह साथ स्टाफ द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे स्टेशन छपरा पर निगरानी व चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 15053 छपरा- लखनऊ एक्सप्रेस के रेलयात्री अंशु कुमार सिंह, पुत्र अशोक कुमार सिंह, ग्राम – ठेकहा, थाना- बैरिया, जिला- बलिया का रियलमि 5 आई मोबाइल छीनकर भाग रहे, एक शातिर अपराधी अमरजीत कुमार उर्फ चंदन पुत्र मनोज राम, उम्र 20 वर्ष, ग्राम -श्यामचक छपरा, थाना भगवान बाजार, जिला छपरा को चोरी की मोबाइल के साथ प्लेटफार्म संख्या 02 पश्चिमी छोर के पास रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके तीन अन्य साथी मौके से परिस्थितियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पूछताछ व तलाशी के दौरान पकड़े गए अभियुक्त के पास से लगभग 1.15 लाख रुपये की कीमत के 01 वन प्लस मोबाइल, एक टेकनो मोबाइल, एक रियलमि मोबाइल, कैश रूपये एवं एक तेज धार चाकू भी बरामद हुआ। बरामद मोबाइल को उसके द्वारा विभिन्न स्टेशनों और गाड़ियों के रेल यात्रियों से अपने साथियों के साथ मिलकर झपट्टा मारकर चुराया गया था। उक्त सब घटना रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियों में यात्रियों के चढ़ते व उतरते व रात्रि के समय भीड़भाड़ का फायदा उठाकर रेलयात्रियों के कीमती सामानों, गहने, मोबाइल, पैसे आदि उड़ाया गया था। उपरोक्त घटना के संबंध में राजकीय रेल थाना छपरा पर मुकदमा संख्या- 114/23 दि. 01.06.23 धारा 379, 411, 414 IPC भारतीय दण्ड सहिता के अंतर्गत दर्ज किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दर्जनों परीक्षार्थी, हस्ताक्षर-मोहर को लेकर छात्रों में आक्रोश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा…

4 hours ago

सुथनी प्लांट का नगर आयुक्त अजय जैन ने किया निरीक्षण

कार्यप्रणाली पर दिए अहम निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर आयुक्त अजय जैन ने ग्राम सुथनी में…

4 hours ago

प्रेरणा दिवस संत समागम का भव्य आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड में आयोजित प्रेरणा दिवस संत समागम के…

4 hours ago

निजी गाड़ी छोड़ ऑटो से जिला मुख्यालय पहुंचे सदर विधायक, ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण…

4 hours ago

भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री का सिकंदरपुर में आगमन, पूर्व विधायाक के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) भारतीय जनता पार्टी बिहार एवं झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन…

7 hours ago

जमीन मालिक की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा

मृतक के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कराई रजिस्ट्री डीएम से गुहार के बाद…

7 hours ago