भाजपा सरकार के नौ साल देश बेहाल

प्रदेश में कानुन व्यवस्था ध्वस्त

मेडिकल कालेज में मरीज को पीटा गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के नि. प्रदेश सचिव दिव्यांश श्रीवास्तव एक निजी कार्यक्रम के अंतर्गत बरहज आये हुए थे ।इस दौरान दिव्यांश श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल को नाकामी एवं जुमला बताते हुए, कहा कि मोदी सरकार का नौ साल में कोई उपलब्धि नही, बल्कि नाकामी और बदहाली में नौ वर्ष बीते हैं। इन वर्षों में आमजनमानस को महंगाई, बेरोजगारी और मनमाने फैसलों से बराबर दो चार होना पड़ा है। दिक्कत सिर्फ यह नहीं कि सरकार के अजीबोगरीब फैसलो की मार लोगों पर पड़ी।जैसे नोटबंदी से अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और कई लोगों की मौत बैंकों पर लाइन में खड़े होने पर हुई, वस्तु एवं सेवा कर, यानी जीएसटी से सभी छोटे बड़े कारोबारी परेशान हुए और उन्होंने अपना आर्थिक बोझ वस्तुतः उपभोक्ताओं के कंधे पर डाल दिया, देश की रक्षा में शहीद होने वाले नौजवानों को अग्निवीर के नाम पर ठेके पर नियुक्त किया जा रहा है। और इस सरकार ने हर समय जुमलेबाजी खूब की। किसानों की आय दोगुनी करने, हर नागरिक को घर देने, काला धन वापस लाने, दो करोड़ रोजगार हर वर्ष देने जैसी घोषणाएं तो बड़ो से लेकर बच्चे-बच्चे के जुबान पर जुमले के तौर पर चस्पा हो गई। इस सरकार में अभिव्यक्ति की आजादी पर भी खूब हमले हुए। बात-बात पर पाकिस्तान भेजने की धमकी दी गई। आज अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है, जिसमें लोगों के लिए कही कोई राहत की उम्मीद नही है। बस भरोसा यही है कि 2024 सभी लोगों के लिए सुकून का वर्ष साबित होगा। जिस तरह से मोदी सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है, उससे यह तय हो चुका है कि जनता 2024 के आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। प्रदेश में कानुन व्यवस्था ध्वस्त है । ईलाज कराने मेडिकल कालेज गये नौजवान युवक के साथ डाक्टरो ने ईलाज की जगह लात घुसो से मारपीट कर अधमरा कर दिया गया । अयोध्या में कक्षा दस की छात्रा के साथ रेप करने बाद स्कूल की क्षत से फेक दिया गया । विद्यालय प्रवंधन के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही हुई । देश की जनता का सरकार से मोह भंग हो चला है।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

15 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

4 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

4 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

5 hours ago