ठेलिया हटाने को लेकर दबंगो ने की पटाई, किशोरी घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l शहर के घसियारीपुरा मोहल्ले में रात को ठेला हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान कार सवार अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट की। जिसमें किशोरी समेत आठ लोग घायल हो गए। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट करने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए।

जिले के कोतवाली नगर के मोहल्ला घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी बबलू ठेला लगाकर घर का खर्च चलाते हैं। शुक्रवार की रात अस्पताल चौराहा से बबलू दुकान बंद करने के बाद ठेला लेकर घर जा रहे थे। मोहल्ले में पहुंच गए थे। बबलू का कहना है कि मोहल्ला निवासी ललित जायसवाल के यहां शादी कार्यक्रम था। शादी में तैयार होने के लिए एक महिला पास में स्थित ब्यूटी पार्लर से आई। कार सवार लोग महिला को लेकर जाने लगे। रास्ते से ठेलिया हटाने को लेकर बबलू और कार सवारों से विवाद हो गया। इससे कार सवार लोग नाराज हो गए। सभी ने वाहन से उतरकर बबलू, गौरी, शरद सिंह, सुभाष, मीना, उर्मिला और गिरीश कुमार को से जमकर मारपीट की। दबंगों ने रॉड से हमला किया। जिसमें किसी का सिर फट गया तो किसी का पैर फ्रेक्चर हो गया। गौरी (14) वर्ष की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उधर मारपीट करने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। पीड़ित सुभाष ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago