पत्रकार महकमे में मची खलबली
अंबेडकरनगर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम जयसिंहपुर निवासी पत्रकार राजकुमार मौर्य पदुमपुर बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे थे, घर से लगभग पांच सौ मीटर पहले दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली कमर के नीचे लगने से राजकुमार मौर्य हल्ला मचाने लगे तो बगल के खेत में काम कर रहे किसान दौड़े और घर नजदीक होने के कारण गांव वाले व परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। घटाना की सूचना तत्काल थाने पर दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तत्काल सीएचसी जहांगीरगंज भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पत्रकारों में खलबली मच गई और बड़ी संख्या में पत्रकारो का जमावड़ा सीएचसी पर हो गया। आक्रोशित पत्रकारों ने दिनदहाड़े एक पत्रकार के ऊपर गोली चलाने वाले को शीघ्र गिरफ्तार करने और सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…