डीएम ने जनपद के विभिन्न विभागों में 585 रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती किए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र

विगत दिनों 14 विभागों में 292 रिक्त पदों पर तैनाती के सम्बन्ध में शासन को लिख चुके हैं पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा जनपद के ऐसे विभागो में जिनमें अधिकारी/कर्मचारियों का पद विगत कई माहों से रिक्त चल रहा है, पर तैनाती किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों से रिक्त पदों से सम्बन्धित आख्या प्राप्त करते हुए तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में शासन में सम्बन्धित विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, महानिदेशक एवं निदेशक को पत्र भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा विगत दिनों में ही जनपद के 14 विभागों के सापेक्ष कुल 292 रिक्त पदों पर तैनाती किये जाने हेतु शासन को पत्र भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी द्वारा पुनः जनपद के अन्य 12 विभागों से प्राप्त आख्या के आधार पर कुल 293 रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती हेतु शासन में सम्बन्धित विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस प्रकार जिलाधिकारी ने जनपद के 26 विभागों से रिक्त पदों की रिपोर्ट प्राप्त करते हुए कुल 585 रिक्त पदों पर तैनाती किये जाने की मांग किया है।
जिलाधिकारी द्वारा 12 विभागों में रिक्त पदों के सापेक्ष जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 28 रिक्त पद, समाज कल्याण विभाग में 11, जिला सेवायोजन कार्यालय में 01, मत्स्य विभाग में 11, पंचायतीराज विभाग में 04, खादी एवं ग्रामोद्योग में 05, सिचांई विभाग के सरयू नहर खण्ड में 25, सिचांई विभाग के नलकूप खण्ड में 203, दिव्यागंजन सशक्तिकरण विभाग में 02, महिला कल्याण विभाग/जिला प्रोबेशन में 01, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 01, तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में 01 रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

15 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

16 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

16 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

16 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

16 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

17 hours ago