आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील के लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार करना भारी पड़ गया। लेखपाल द्वारा नियम अनुसार कार्य करने पर बाधा डाल गया, चाकू के नोक पर कार्य कराए जाने का प्रयास किया गया। लेखपाल के प्रार्थना पत्र पर गीडा थाना ने मुकदमा दर्ज किया। गीडा थाना क्षेत्र – के हरैया गांव में मंगलवार को चकरोड़ की पैमाईश करने गए सदर तहसील के लेखपाल धर्मेंद्र सिंह से दुर्व्यवहार कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। लेखपाल धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के आदेश पर हल्का लेखपाल धर्मेंद्र सिंह हरैया गांव में चकरोड़ की पैमाईश करने गए थे। आरोप है कि पैमाईश के दौरान कुछ लोगों ने लेखपाल के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए। साथ ही पैमाईश के दौरान फीता को फेंक कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए चाकू निकाल लिया।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर हरैया निवासी अशफाक, आतिफ तथा बीरू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम ठप: 40 मिनट की सॉफ्टवेयर खराबी से दिल्ली-मुंबई सहित कई एयरपोर्ट प्रभावित…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…
लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…