सैन्य हमला कर बांग्लादेश का भारत में विलय करे केंद्र सरकार – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बांग्लादेश में तख्ता पलट होने के बाद जेहादियों द्वारा हिन्दू नागरिकों और हिन्दू धर्म स्थलों पर हमलों की कड़ी निन्दा करते हुए इसे हिन्दू जगत के लिए एक चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि इन हमलों पर केंद्र सरकार मौन अखर रहा है। केंद्र सरकार का यह रवैया सनातन जगत में हताशा और निराशा का वातावरण निर्मित कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश पर सैन्य हमला कर बांग्लादेश का भारत में विलय करने की मांग की है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 से पहले बांग्लादेश सनातनी राष्ट्र का अविभाज्य हिस्सा था। देश विभाजन में बांग्लादेश पाकिस्तान में चला गया। सन 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को छठी का दूध याद दिलाते हुए उनसे बांग्लादेश को मुक्त करवाते हुए स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित होकर 14 अगस्त 1947 को भारत से अलग हुए भूखंड को विजय करने के बाद भी भारत में विलय में नहीं किया। इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश का हिन्दू भारत में विलय करने की जगह अलग मुस्लिम राष्ट्र के रूप में मान्यता देकर भारत के मुसलमानो के वोट पर लंबे समय तक भारत पर शासन किया। इंदिरा गांधी की इस मुस्लिम तुष्टिकरण की कीमत भारत आज भी घुसपैठियों और इस्लामिक आतंकवाद के रूप में चुका रहा है।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि बांग्लादेश हिंदुओं की पुण्यभूमि है। हिंदुओं की पुण्यभूमि पर हिंदुओं और उसके धर्मस्थलों पर जेहादी हमले शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की पुण्यभूमि बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धर्म स्थलों को बचाने का उत्तरदायित्व विश्व में हिंदुओं के एकमात्र देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के मौन पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि क्या भारत और हिन्दू धर्म इतना निर्बल और असहाय हो गया है कि अपने हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों पर हमलों को मूकदर्शक बन देखने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुरंत बांग्लादेश पर सैन्य हमला करने, वहां तख्ता पलट करने वाले सभी जेहादियों को फांसी देने और बांग्लादेश को विजित कर भारत में विलय करने की मांग करते हुए कहा कि अखंड भारत निर्माण के सपने को साकार करने का यह बेहतरीन अवसर है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र स्वामी और गोवा के प्रभारी गौतम चंद्र शर्मा के मध्य टेलीफोनिक वार्ता में नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राष्ट्रीय मीडिया के माध्यम से अंतराष्ट्रीय जगत का ध्यान बांग्लादेश का भारत में विलय पर आकर्षित करने का निर्णय लिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन का उत्तरदायित्व दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र स्वामी को सौंपा गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षकों के बीच पहुंचे सदर विधायक, ध्रुव त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन

शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क,शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का दिया हवाला…

2 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 6,250 रुपये, सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली…

33 minutes ago

गो-तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में…

36 minutes ago

4.53 करोड़ रुपये से बना बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निर्माण कार्य पूरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के विकास खंड बनकटा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के…

40 minutes ago

पड़ियापार में तैयार हुआ राजकीय महाविद्यालय, उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के पड़ियापार में उच्च शिक्षा की सुविधाओं…

44 minutes ago