महिला कर्मी से अश्लील हरकत पर मंत्री ने दिखायी सख्ती, निजी सचिव को थाने भेजा, होगी कार्रवाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग मुख्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निजी सचिव पर अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण विभाग के भागीदारी भवन में तैनात महिला कर्मचारी ने निजी सचिव जय किशन सिंह के खिलाफ मंत्री असीम अरुण से लिखित शिकायत की थी। महिला ने आरोप लगाया कि सचिव द्वारा बार-बार मानसिक उत्पीड़न और अश्लील व्यवहार किया जा रहा था, जिससे उसका कार्यस्थल पर रहना मुश्किल हो गया था।

शिकायत मिलने के बाद मंत्री असीम अरुण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गोमतीनगर थाने के थाना प्रभारी को मुख्यालय बुलाया और आरोपी जय किशन सिंह को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी सचिव को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया है।

मंत्री असीम अरुण ने स्पष्ट किया कि किसी भी महिला के सम्मान से खिलवाड़ या कार्यालयीन मर्यादा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कोई भी व्यक्ति हो। उन्होंने कहा कि सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस मामले की जानकारी मिलते ही विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी हलचल मच गई है। महिला कर्मचारी की हिम्मत और मंत्री की तत्परता को लेकर सकारात्मक चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस अब मामले की तफ्तीश कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

प्रशासनिक गलियारों में इस कार्रवाई को ‘नारी सम्मान’ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

2 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

10 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

10 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

10 hours ago