सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा नगर के गांधी चौक से राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर भ्रमण कर लोगो के घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी और अक्षत एकत्र किया।कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के नेतृत्व में पूरे देश मे प्रत्येक गांव/शहर से प्रत्येक घर से एक- एक मुट्ठी मिट्टी और अक्षत एकत्र कर स्वाधीनता के समर में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत माता के सभी वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि देने के लिए और उन्हें नमन करने के लिए पवित्र मिट्टी को देश के वीर सपूतों के याद में दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।
सलेमपुर के अलावा इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत मझौलीराज में भी किया गया।उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अभिषेक जायसवाल,श्रीराम यादव,अजय दूबे वत्स,नागेन्द्र गुप्ता,उमाकांत मिश्र,अमित सिंह,प्रकाश पाण्डेय, सीता देवी,ओमप्रकाश मोदनवाल, अभिषेक मल्ल,हिमांशु मिश्र आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…