बाराबंकी-(राष्ट्र की परम्परा )
भारी बरसात व दैवी आपदा के समय भी उप जिलाधिकारी रामनगर अनुराग सिंह ने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जनता व अपने क्षेत्र के हालातो का लेते रहे जायजा।
शाहजहांपुर में हुई भारी बरसात से तहसील रामनगर क्षेत्रान्तर्गत अतिवृष्टि से आवासीय 10 मकानों की क्षति हुई है। 04 कच्चा आशिंक‚ 04 पक्का आशिंक तथा 02 आवासीय झाेपडी नष्ट हुई है। आकाशीय विद्दुत गिरने से 03 पशुहानि हुई है। 1- सत्य कुमारी सिंह पत्नी पृथ्वीराज सिंह नि० गोपालपुर की भैंस की मृत्यु‚ 2- प्रदुम पुत्र मोहन नि० भुन्ड मजरे अमराईगांव की भैंस की मृत्यु‚ 3- उदल पुत्र श्रीराम नि० रतनपुर की गाय की मृत्यु हुई है। अतिवृष्टि / आकाशीय विद्दुत से प्रभावित व्यक्तियों को दैवी आपदा की अहैतुक सहायता प्रदान करने हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। अतिवृष्टि के कारण चैनपुरवा मजरे कजियापुर‚ गोसईपुरवा मजरे अमोलीकीरतपुर में जल भराव की स्थिति हो गई है‚ करसाकला बन्धा क्षतिग्रस्त हो गया है‚ रूहेरा में बनमऊ-बुढनापुर सम्पर्क मार्ग कट गया है‚ कजियापुर भगहर झील के निकट सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है सम्बन्धित को आवागमन के सुगम किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है‚ रामनगर कस्बा में यूनियन इण्टर कालेज के पास जल भराव से आवागमन प्रभावित हुआ अवरूद्ध पुलिया के पास पानी निकासी की व्यवस्था हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत रामनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आवागमन चालू हो गया है।‚ मलुवापुर मजरे धौरछिया‚ महादेवा मजरे लोधौरा‚ अल्लापुररानीमऊ‚ अमराईगांव की आबादी में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी पानी निकासी की व्यवस्था करायी जा रही है। वहीं दूसरी ओर शासन व प्रशासन के दिए गए दिशा निर्देशों पर खरे उतरते नजर आ रहे हैं जिसकी क्षेत्र की जनता में भूरी भूरी प्रशंसा भी की गई।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…