सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने छोटी दीवाली की संध्या पर दीवाली की लोकल फ़ॉर वोकल को बढ़ावा देने के हस्तनिर्मित वस्तुओं की खरीदारी सलेमपुर के स्टेशन रोड पर किया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने दीवाली मनाने के लिए सलेमपुर में मिट्टी के दीये, मटकी, गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती की मिट्टी की बनी मूर्ति खरीदी।
उन्होंने लोगों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।राज्यमंत्री ने लोगों से दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीप जला कर अपने घर-आंगन को रौशन करने अपील की।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा है कि मिट्टी के दीये हमारे कुम्भकार बंधुओं द्वारा बड़ी ही लगन और मेहनत से इस आशा के साथ तैयार किए जाते है कि दीपावली के अवसर पर लोग उनके दीये खरीदेंगे और दीवाली में जलायेंगे।
समाज के सभी वर्ग के लोग दीपावली का त्यौहार खुशी-खुशी मनाये इसलिए जरूरी है कि हम सब स्थानीय उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार की गई सामग्री को खरीदें और उनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करे।
उक्त अवसर पर अजय दूबे वत्स, अवधेश कुमार यादव,कन्हैया लाल जायसवाल,पुनीत यादव,लल्लन यादव,नागेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…