संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है।
जनपद के सभी अधिकारियों ने लोगों से अपील किया है कि इस अवसर पर कम से कम पटाखों का प्रयोग करें, सावधानी बरतें तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक का पालन करें। जिलाधिकारी ने लोगो से अपील किया है कि दिपावली के अवसर पर कम से कम पटाखे जलाये। पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें। जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीन पटाखे जलाये जाए।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने अपने बधाई संदेश में सभी को धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आह्वान किया कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनाएं।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…