जलशक्ति राज्य मंत्री ने की बाढ़ की समीक्षा, राहत कार्य तेज करने के दिये निर्देश

बकुची में बाँटी राहत सामग्री, केवटलिया बांध का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने आज विकास भवन के गांधी सभागार में बाढ़ एवं राहत कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जलभराव से प्रभावित लोगों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। प्रभावितों की हर संभव सहायता की जा रही है। अक्टूबर माह में हुई अतिशय वर्षा की वजह से बाढ़ की समस्या उत्पन्न हुई है। अब नदियों के जलस्तर में गिरावट होना शुरू हो गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
जलशक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि जलभराव से प्रभावित लोगों में राहत व बचाव के कार्य तेज किये जाए। जनपद के 57 गांव पूर्ण अथवा आंशिक रूप से जलभराव की समस्या से ग्रस्त हैं जिसमें 24 बरहज, 23 रुद्रपुर एवं 10 सलेमपुर के हैं। पेयजल, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। बरहज के 24 प्रभावित ग्रामों में लोगों के आवागमन के लिए 77 तथा रुद्रपुर में 6 नाव लगाए गए हैं। यूनिसेफ के सहयोग से ग्राम भदिला प्रथम में सरफेस वाटर प्यूरीफायर मशीन लगाया गया है। राजस्व विभाग एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा राहत किट एवं लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है।
सिंचाई विभाग द्वारा कुल 9 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं जो क्रमशः पिडरा, शीतलमाझा, गायघाट, मदनपुर केवटलिया, छित्तूपुर- भागलपुर, एकौना, डढ़िया, नदावर एवं पिंडी में है। राजस्व विभाग द्वारा जिले में कुल 93 बाढ़ शरणालय/राहत एवं 65 बाढ़ चौकियां चिन्हित किये गए हैं।
जलशक्ति राज्य मंत्री ने राहत व बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जलभराव से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत सामग्री का वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाए। प्रशासन पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करें एवं वृहद पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने तटबंधों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि समस्त तटबंधों की पेट्रोलिंग की जाए। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन खाद्य सामग्री, दवा, पशु-आहार की कमी न होने दें। इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार अत्यंत संवेदनशील है। राहत सामग्री बांटने की गति तेज की जाए और लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जाए।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कृषि मंत्री को आशवस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, सीवीओ डॉ पीएन सिंह, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

3 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

3 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

3 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

4 hours ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

6 hours ago