ट्रेक्टर हादसे में घायलों का हाल-चाल जानने मंत्री जितिन प्रसाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर पहुंचकर जिला अस्पताल में गत दिनों हुए सड़क हादसे में घायलों का, वार्ड में जाकर एक-एक व्यक्ति का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों के परिजनों से अस्पताल में चल रहे हैं इलाज को लेकर जानकारी ली तथा उन्होंने घायलों से भी उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा यह संकट के समय में सरकार हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले एवं इलाज करा रहे घायलों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।
प्रसाद ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद एवं झकझोर देने वाली थी, इस घटना को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सभी ने इस घटना पर दुख जताते हुए घटना में प्रभावित लोगों का युद्ध स्तर पर मदद का निर्देश दिया था।प्रसाद ने कहा कि इस घटना के उपरांत जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस ने जिस तत्परता से पीड़ितों की मदद की वह सराहनीय हैं।जिला अस्पताल में घायलों का हालचाल लेने गए मंत्री के साथ उनके मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, भाजपा नेता कौशल मिश्र, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विश्वदीप अवस्थी, प्रशान्त कठेरिया आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

4 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

5 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

6 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

6 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

6 hours ago