संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का लखनऊ से गोरखपुर जाते समय जिला मुख्यालय के मेहदावल बाईपास पर भव्य स्वागत भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। मेहदावल विधानसभा के विधायक अनिल त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने मंत्री एके शर्मा को माला पहना कर उनका स्वागत किया। विधायक श्री त्रिपाठी ने इस दौरान क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, विकल्प राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…