सैन्य मंथन: पीएम मोदी ने किया संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का शुभारंभ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में बनेगी नई रणनीति

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम कोलकाता पहुंचे, जहां सोमवार से सशस्त्र बलों का तीन दिवसीय संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन (CCC) शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने विजय दुर्ग स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय (पूर्व में फोर्ट विलियम) में इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह सम्मेलन सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक एवं सैन्य नेतृत्व को रणनीतिक और वैचारिक स्तर पर एक मंच पर लाता है। इस वर्ष सम्मेलन का विषय है – ‘सुधारों का वर्ष: भविष्य के लिए परिवर्तन’। इसमें सुधारों, परिवर्तन, बदलाव और अभियानगत तैयारियों पर विशेष फोकस रहेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के भीतर आतंकी ढांचों को ध्वस्त करने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने तीनों सेनाओं की संतुलित और पेशेवर प्रतिक्रिया को दुनिया के सामने रखा है। सम्मेलन का मकसद संस्थागत सुधारों, गहन एकीकरण, तकनीकी आधुनिकीकरण और बहु-क्षेत्रीय अभियानगत तैयारियों को और मजबूत बनाना है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ‘‘तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और अधिक चुस्त और निर्णायक बनाना है, ताकि वे तेजी से जटिल होते भू-रणनीतिक परिदृश्य में मजबूत भूमिका निभा सकें।’’

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और सेना, नौसेना एवं वायुसेना के शीर्ष कमांडर भी मौजूद रहे। आखिरी संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन 2023 में भोपाल में आयोजित हुआ था।

पीएम मोदी सोमवार सुबह लगभग चार घंटे तक सम्मेलन में शामिल होने के बाद बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना होंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोताखोर की मौत पर बवाल: कार्रवाई और नौकरी की मांग को लेकर चक्का जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…

4 hours ago

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

4 hours ago

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

5 hours ago

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

6 hours ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

6 hours ago