
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय निष्ठावान नेता पूर्व विधायक व उत्तर मध्य मुंबई जिलाध्यक्ष कुर्ला के दमदार समाजसेवक और जनता की बुलंद आवाज, युवा हर दिल अजीज नेता मिलिंद अण्णा कांबले को गत दिनों मुंबई प्रदेश राकांपा वाहतूक विभाग का राज्यप्रमुख नियुक्त किया गया है। मिलिंद अण्णा कांबले की नियुक्ति राकांपा पक्षप्रमुख शरदचंद्र पवार के आदेशानुसार व वाहतूक विभाग अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल के आशीर्वाद से मुंबई राकांपा प्रदेशाध्यक्ष पूर्व नगरसेविका राखी जाधव के मार्गदर्शन में और सरचिटणीस रवींद्र पवार की संस्तुति पर की गई है। मिलिंद अण्णा कांबले को राकांपा वाहतूक विभाग राज्यप्रमुख नियुक्त किए जाने पर उत्तर भारतीय समाज की बुलंद आवाज व राकांपा मुंबई उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने ढेरो शुभकामना व बधाई दी है। बता
दे की भविष्य मे वाहतूक समस्यां को देखते हुये राकांपा वाहतूक विभाग अध्यक्ष जयंत पाटील ने मिलिंद अण्णा कांबले को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है जिससे वाहतूक समस्यां से अण्णा सभी लोगो को निजात दिला सके।
मिलिंद अण्णा कांबले को राकांपा वाहतूक विभाग राज्यप्रमुख नियुक्त किए जाने पर मुन्ना भाई, यूसुफ पटेल, विजय शर्मा, निलेश केवले, संजय पवार, वसंत फुलारे, धनाजी जाधव, अमिता म्हात्रे, समीर काजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने बधाई दी है।
More Stories
दिव्यांगजन के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार
दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना : इच्छुक दिव्यांग दंपत्ति करें आवेदन, मिलेंगे 15 से 35 हजार तक प्रोत्साहन राशि
दिव्य जीवन में रूपांतरण हेतु योग, श्रद्धा एवं समर्पण आवश्यक: प्रो. ज्योत्सना श्रीवास्तव