Categories: Uncategorized

घरेलू विवाद में अधेड़ ने लगाई फांसी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

इलाके के शेर गांव (बड़की सेरियां) में शुक्रवार की दोपहर कुछ घरेलू विवाद के बाद अधेड़ ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी भिजवाया। परिजन के अनुसार मृतक जयप्रकाश श्रीवास्तव की पत्नी से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने घर की छत पर टहलने चले गए। काफी समय बाद उनका पुत्र जब उनके कमरे में किसी काम से गया तो वहां अपने पिता को बिजली के तार के फंदे में लटका देख उसने शोर मचाया। शोर सुनकर मृतक की पत्नी व आस पास के लोग मौके पर पंहुचे। जहां जयप्रकाश को तार से टंगा देखकर मौके पर जुटे लोगों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और टीम द्वारा घटनास्थल पर नमूने एकत्र किए गये। इसके बाद पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। घटना को लेकर देर तक हलचल मची रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

40 minutes ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

52 minutes ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

1 hour ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

4 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

4 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

4 hours ago