Categories: Uncategorized

सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी पर पिछले 13 वर्षो से कार्यरत डॉ जगमोहन प्रसाद को शुक्रवार के दिन उनके सेवानिवृति होने पर अस्पताल के अधिकारीयो व कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। उक्त अवसर पर बोलते हुए डा कन्हैया ओझा ने कहा कि अपने अब तक के कार्यकाल में ऐसा मृद भाषी व्यक्तित्व नही देखा, लोग कहते है कि डा देवता होता है जिसे डा जगमोहन ने अपने कार्यकाल में यह साबित कर दिखाया। अपने मरीजों से लगाव रखने के कारण क्षेत्र की जनता और मरीजों में अपनी अलग पहचान बना चुके है। अपनी वाणी से ही मरीज को संतुष्ट कर आधा रोग खत्म कर देने की इनमे हुनर है। सेवानिवृति होने पर बोलते हुए डा जगमोहन ने कहा कि जो प्यार इस क्षेत्र की जनता ने मुझे दिया और जो सहयोग मिला ताउम्र जिंदगी इस दिल में संजोए रखूंगा। अपने नम आंखों से यह भी कहा कि समस्त स्टाफ अधिकारी तथा कर्मचारियों का जो सहयोग और प्यार मेरे प्रति रहा उसके लिए दिल से सभी का आभार व्यक्त करता हूं। इसी क्रम में डा राजेश तिवारी ने कहा कि इस भाउक समय ने सभी को मर्माहत कर दिया, लेकिन यह पल हम सभी को भी गुजरना है, यह पहले से ही विदित है। डा जगमोहन की विदाई के समय सभी की आंखे नम हो गई।सभी अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए।उनके बीते हुए पल को सराहा।वही इस मौके पर पहुंचे मरीजों ने उनके सेवा निवृत होने पर कहा की अब देखे कोई डाक्टर आप की तरह हमारा व क्षेत्र की जनता का इलाज कर पता है की नहीं। इस अवसर पर डॉ के.एल.ओझा, डा सर्वजीत सिंह यादव, डा राजेश तिवारी, बीसीपीएम संजय यादव, बीपीएम राकेश सिंह, संदीप कुमार, संजीव कुमार, राजेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, दया शंकर त्रिपाठी, भूपेश द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

16 minutes ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

24 minutes ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

34 minutes ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

44 minutes ago

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

2 hours ago