Categories: Uncategorized

बुद्धम शरणं गच्छामि कलाकृति के जरिए दिया विश्व शांति का संदेश

मोतिहारी(राष्ट्र की परम्परा)
अंतराष्ट्रीय ज्ञान, मोक्ष और ज्ञान के धरती से प्रसिद्ध गया जिले के बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2025 का आगाज हो गया। वहीं सभी खास अवसरों पर अपनी बेमिसाल कला प्रदर्शन करने को लेकर पूरे दुनियां भर में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक बार अपनी विशेष कलाकृतियों के माध्यम से वर्ल्ड पीस लिखकर विश्व शांति का संदेश दिया हैं।
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बौद्ध महोत्सव में उद्घाटन सत्र के पूर्व ही कालचक्र मैदान में बनें मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के बगल में बायीं ओर अपनी दो दिनों के कठिन मेहनत के बाद 6 टन बालू के रेत पर 10 फिट ऊंचे भगवान बुद्ध की भव्य तस्वीर बनाकर लिखा बुद्धम शरणं गच्छामि। मधुरेंद्र ने देश विदेश तथा कई प्रदेशों से आने वाली सैलानियों के स्वागत में कलाकृति बनाई है। यह कलाकृति आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। लोग अपने मोबाईल फोन में सेल्फी लेते नजर आ रहें है।
बता दें कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड के बिजबनी गांव से तालुक रखने वाले युवा अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र हमेशा देश विदेशों में हुए प्राकृतिक घटनाएं, महापुरुषों की जंयती व पुण्यतिथियों, जवलंत विषयों तथा सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं पर तुरंत अपनी विशेष कलाकृति प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देते रहते हैं।
गौरतलब हो की पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने भी वर्ष 2012 में मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना की थी। बिहार लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा 2020 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021- 22 के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। इसके अलावे वर्ष 2023 में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम बिहार के महान हस्तियों के बुक में नाम दर्ज हुआ। उनकी कई रेत की मूर्तियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दुनियां भर में करीब एक दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और उत्सवों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र सार्क देश नेपाल के विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला, अंतराष्ट्रीय रेत कला उत्सव ओड़िसा, विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, बिहार के राजगीर महोत्सव, बौध महोत्सव गया, थावे महोत्सव, मंदार महोत्सव बांका, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, सहित देश विदेशों में सैकड़ों सरकारी व गैरसरकारी आयोजनों में अपनी कला का अनूठा प्रदर्शन कर बिहार के साथ भारत का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हैं।
मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार, जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन, कला पद्धाधिकारी सुरभि बाला, एवं अन्य देशों में श्रीलंका, म्यांमार, वियतनाम, कामोडिया, इंडोनेशिया, जापान व नेपाल आये बौद्धिस्ट मेहमानों समेत दर्जनों राजनैतिक हस्तियां वरीय अधिकारियों व स्थानीय आम लोगों ने भी मधुरेन्द्र की कलाकृत्ति की सराहना करते बधाई दी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

21 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

29 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

42 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago