Categories: Uncategorized

जन-जन के प्रिय नेता सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं शिवपाल सिंह यादव

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में पार्टी के कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काट कर जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ एवं बधाइयां दी।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाजवादी पार्टी के कर्मठ ,जुझारू एवं युवा नेता अनिल यादव रहे।
आपको बता दे कि इस आयोजन में पार्टी के युवा नेता अनिल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि चाचा के संघर्ष, सेवा और समर्पण सदैव समाज के उत्थान एवं न्याय की रक्षा के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप सदैव जनता की सेवा करते रहें।
शिवपाल सिंह यादव होना आसान नहीं है। यह वह नाम है जिसने सियासत में न तो बनावट को जगह दी और न ही अपने सिद्धांतों से समझौता किया। अपने कार्यकर्ताओं के लिए हर मोर्चे पर जान लगा देने वाले शिवपाल सिंह यादव ने न केवल समाजवादी आंदोलन को मजबूती दी, बल्कि संगठन की नींव को और गहरा किया।
स्व0 नेताजी के साथ एक सच्चे भाई होने का फर्ज निभाते हुए उन्होंने समाजवाद की मशाल को हमेशा जलाए रखा। संघर्ष और सेवा की मिसाल कायम करते हुए, उन्होंने पार्टी को अपने संगठनिक गुणों से ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
शिवपाल सिंह यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं—जो ईमानदारी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक है। उनके योगदान को शब्दों में बांध पाना संभव नहीं, क्योंकि वे खुद एक जीवंत इतिहास हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

23 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago