मेघावी छात्र/छात्राओं को समारोह के माध्यम से किया गया सम्मानित

जनपद स्तर के 13 मेघावियों को किया गया सम्मानित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले जनपद के मेघावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया।
सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने इस अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश के भविष्य को स्वर्णिम काल की ओर ले जाने वाले प्रधानमंत्री ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये, जिसके अंतर्गत बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश दिया गया था जो आज सार्थक दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को सुशासन देते हुए बेटियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया, जिसमे बी0ए0, बीएससी के छात्र छात्राओं को टेबलेट देने का कार्य किया गया,तथा शिक्षा अभियान की मजबूती हेतु पुरस्कार/टैबलेट, प्रशस्ति पत्र सहित मेडल देकर मनोबल बढ़ाने सहित बच्चों को आगे बढ़ने का ऊर्जा व प्रेरणा देने का कार्य किया । सांसद ने कहा कि प्रदेश/जनपद स्तर पर अच्छे अंक लाकर जिले का नाम रौशन किया। उन्होंने सभी मेघावियों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अब आप सभी का महत्वपूर्ण चेप्टर शुरू हो गया है, उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राये अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहें, कठिनाइयों से घबराएं नही,इस के साथ ही उन्होंने मेघावी छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज के सम्मानित समारोह कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के 07 मेघावी छात्र /छत्राओ आयुषि शाही, यश वर्मा, प्राची शाही,अभिजीत कुमार गुप्त,अभय सोनी,जया शर्मा,व निशा पटेल को रुपये एक लाख का सांकेतिक चेक के साथ टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
जनपद स्तर के 13 मेघावी छात्र/छात्राओं काम्या गुप्ता,खुशी गुप्ता,नेहा गुप्ता, विजय यादव,श्यामनारायण दुबे,जिज्ञासा चतुर्वेदी, लक्ष्मी दुबे,काव्या प्रजापति,अपूर्व शर्मा, तबस्सुम,नरगिस जहां, आदित्य कुशवाहा, आयुष कुमार, सानिया सिद्दीकी,को रुपये 21 हजार के पुरस्कार के साथ टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधि गण के साथ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, नगरपालिका अध्यक्ष पड़रौना के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख हाटा सुधीर राव सहित अन्य जन प्रतिनिधि व परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य गण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, मौके पर 7 का निस्तारण

गैस न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एजेंसी जांच के दिए आदेश दूसरे की…

5 minutes ago

बाबा जय गुरुदेव का सत्संग शाकाहार अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर जनपद(राष्ट्र की परम्परा)गढ़िया रंगीन स्थित कृषक जनता इंटर कॉलेज परिसर में बाबा जय गुरुदेव…

8 minutes ago

नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त—इलाके में हड़कंप

विरोध के बीच चला बुलडोजर, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली…

12 minutes ago

IIT Patna Research: सुल्तानपुर के डॉ. सौरभ शुक्ला का कमाल, नीदरलैंड जर्नल में चयनित हुआ शोध

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर विवेक नगर निवासी स्वर्गीय उमेश चंद्र…

2 hours ago

Wheat MSP 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! ₹2585 प्रति क्विंटल MSP तय, 30 मार्च से शुरू होगी खरीद

भारत सरकार के Ministry of Consumer Affairs Food and Public Distribution के अंतर्गत खाद्य एवं…

3 hours ago

Deoria News: आप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार पर जोर

भलुअनि/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र भलूअनी में मां सरस्वती आई टी आई…

3 hours ago