ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा कूट,कूट कर भरी है-अंकिता जैन
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर पंचायत फाजिलनगर में स्थित सेंट जोसफ स्कूल में शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया श्रीमती अंकिता जैन रही।जब कि विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी फाजिलनगर मुकेश नरायन मिश्रा रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि ने कहा कि हमे इस विद्यालय में आकर ऐसा लग रहा है कि ग्रामिण क्षेत्र में अब प्रतिभा की कमी नही है।इस विद्यालय के छात्रों में प्रतिभा कूट,कूट कर भरी है जरूत है इन्हें सही मार्गदर्शन व सही दिशा दिखाने की।इन्होंने सेंट जोसफ परिवार के शिक्षकों को भी बधाई देते हुवे कहा कि इन्ही के बदौलत बच्चे विद्यालय का नाम रौशन कर रहे है।
विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं स्कूल के डायरेक्टर सी ओ जोश व प्रिंसिपल जे सी जोश ने अतिथियों को बुके व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किये। विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।जोश सर ने विद्यार्थियों के भावी जीवन की सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय के सी बी एस सी टॉपर्स प्रज्ञा तिवारी,एवं निर्जला कुमारी,को सम्मानित किया गया वही डी फार्मा में चयनित रितेश सिंह,नीट में चयनित अभिषेक राय ,शाहिन अंसारी,जफर नसीब,जे ई मेंस में रिशु यादव,विवेक चौहान,वेदांत प्रकाश रायआयुष कुमार सिंह,सुहैल तनवीर,पवन गुप्ता,भावना पाण्डेय को विद्यालय का नाम रौशन करने पर इन्हें सम्मानित किया गया।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…