मेधावियों को किया गया सम्मानित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर के जी. एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा छठवीं से नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा तक का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया तथा कक्षा के सभी मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. श्री प्रकाश मिश्र,प्रधानाचार्या डॉ. संभावना मिश्रा एवं उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।दीप प्रज्वलन के समय संगीत शिक्षक करन मिश्र के द्वारा मां सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात डॉ. त्रिपुरारी मिश्र ने बहुत ही सुंदर गणेश वंदना प्रस्तुत की।
इस कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा के अनुसार उन्हें विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया, जिसमें पढ़ाई के साथ – साथ खेलकूद, राइटिंग, बेस्ट अटेंडेंस , इत्यादि शामिल थे।
कक्षा छठवीं से कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं तक के प्रथम श्रेणी में क्रमशः कृष वर्मा, अमन तिवारी, स्वरित बरनवाल, रिया बरनवाल, उत्कर्ष जायसवाल, अस्मिता राणा, जया शुक्ला, दिव्या यादव, श्रेयांस गुप्ता, विवेक कुमार यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, आलोक कुमार, आकृति कुशवाहा, द्वितीय श्रेणी में क्रमशः यथार्थ चौधरी, अंशिका यादव, प्रांजल मिश्रा, संदेश पाण्डेय, सिद्धार्थ यादव, श्रृष्टि बरनवाल, सुधांशु सिंह, आंचल उपाध्याय, अरानी तिवारी, कुशल पति त्रिपाठी, शुभम तिवारी, दिव्या शर्मा, विशाल सिंह एवं तृतीय श्रेणी में समीर अंसारी, शशांक सिंह, श्रुति कुमारी, यशस्वी वर्मा, शिवम मिश्रा, निखिल चौहान, आदित्य यादव, अरमान अंसारी, अभय मौर्य, अमन यादव, रानी कुमारी, बालमुकुंद पाण्डेय,अभिषेक चौहान थे।
बेस्ट हिंदी और अंग्रेजी राइटिंग के लिए क्रमशः छठवीं से नौवीं एवं ग्यारहवीं तक अनन्या मिश्रा, अंशिका यादव, निदा परवीन, यशस्वी वर्मा, नितेश कुमार, नाज़िया, प्रिंस गुप्ता, आकांक्षा दूबे, हर्षिता सिंह, अमन यादव, रानी कुमारी, अनुप्रिया, आशीष गुप्ता, प्रकाश यादव, अंशिका, स्वरित बरनवाल, रिया बरनवाल, नितेश यादव, हृदयाशु सिंह, काव्या, प्रशांत कुशवाहा, गरिमा विश्वकर्मा, सृष्टि, रानी,आयुषी मिश्रा एवं काजल को मेडल दिए गए।
शत् प्रतिशत अटेंडेंस का अवार्ड शानू तिवारी एवं अरमान अंसारी को मिला।
सीनियर विंग से स्टूडेंट आफ द ईयर का अवार्ड कक्षा सातवीं के स्वरित बरनवाल को मिला तो बेस्ट पैरेंट्स का अवार्ड इसी विंग से आलोक के पिता बृजवासी जी को दिया गया।
वार्षिक खेलकूद में अच्छा प्रतिभाग करने वाले बच्चों में विजेता और उपविजेता को भी मेडल देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के उद्धबोधन के क्रम में जी. एम.एकेडमी के प्रबंधक डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि “बच्चों के लिए संस्कार, सलाह और साहस अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि तभी हमारा राष्ट्र सर्वोत्तम बन पाएगा।”
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा, राष्ट्र के भविष्य ये सभी बच्चे बड़े ही ऊर्जावान हैं, जिनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुनील गुप्ता, विनीत वर्मा एवं आशुतोष तिवारी ने किया।
इस कार्यक्रम में डी एन उपाध्याय, धर्मेंद्र मिश्र, अरुण तिवारी, अजय मिश्रा, दीपेंद्र मिश्रा, वी वी सहदेव, प्रमोद कुमार, सीमा पाण्डेय, अनीता गुप्ता, त्रिपुरारी मिश्र, पंकज मिश्रा, वी एस पांडेय, वी वी सहदेव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, साक्षी उपाध्याय, श्वेता तिवारी, संदीप कुमार, राकेश मिश्रा, विकास विश्वकर्मा, पी एच मिश्र, पुरंजय, अमूल्य, संपूर्णानंद, आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

5 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

6 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

7 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

7 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

8 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

8 hours ago