Categories: Newsbeat

चौरई महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

चौरई (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, चौरई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए “मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस” विषय पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना और उन्हें तनावमुक्त, सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. वर्षा चौकसे (बीएएमएस) ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन आदतों को अपनाकर मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

महाविद्यालय की मानसिक स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. सबाहत अंजुम कुरैशी ने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के बढ़ते दबाव और प्रतिस्पर्धा के कारण मानसिक तनाव स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी कठिन परिस्थिति में निराश होने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों और मित्रों से खुलकर संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक अवसर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ठाकुर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ मन ही सफल जीवन की आधारशिला है।

कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago